Brig. Dr. Bhuwnesh Chaudhary
Description
"भरतखंड का इतिहास ऐसी अनेक महान् नारियों की गौरवपूर्ण गाथाओं से भरा पड़ा है, जिन्होंने न केवल ज्ञानी, कर्मठ, वीर और महान् सपूतों को अपने गर्भ से जन्म
...
दिया है, बल्कि उन्होंने स्वयं भी कर्तव्यपरायणता, वीरता एवं महानता के अनेक सुंदर उदाहरण प्रस्तुत किए हैं। इस पुस्तक के संपादन के लिए भारत के वैदिक काल से लेकर वर्तमान तक विभिन्न क्षेत्रों में प्रसिद्ध हजारों स्त्रियों में से कुछ ऐसी महिलाओं का चुनाव किया गया है, जिन्होंने भारतीय जनमानस पर दूरगामी प्रभाव डाला है। यह एक अकाट्य सत्य है कि जगद्जननी माता लक्ष्मी के मानवीय अवतार माता सीता ने हर भारतीय स्त्री के मानस पर अपना कभी न मिटनेवाला प्रभाव छोड़ा है। लेखक ने माता सीता के चरित्र-चित्रण से इस पुस्तक का शुभारंभ इस सोच के साथ किया है कि हर भारतीय नारी आगे भी उनसे अवश्य प्रेरणा प्राप्त करती रहेगी।देश की उन चुनिंदा महान् स्त्री विभूतियों, जिन्होंने भारत को सांस्कृतिक मूल्यों से भरपूर एक समृद्ध, स्वतंत्र तथा महान् शक्तिशाली लोकतांत्रिक राष्ट्र बनाने में अपना सकारात्मक योगदान दिया है, उनके जीवन-चरित्र और उनकी उपलब्धियों के बारे में जानते हैं।"
Read more