Shailendra Bhatt
Description
आज के तेजी से बदलते समय में हमारे विचारों में निजी स्वतंत्रता की अभिव्यक्ति के लिए ब्लॉग का अपना एक अलग ही संसार है। आज ब्लॉग के माध्यम से हम विभिन्न
...
लोगों के ऐसे विचारों से भी अवगत हो रहे हैं जो न केवल संवेदनशील हैं, बल्कि अपने आसपास हो रही बहुत सी बातें को देखकर अन्तर्मन में आये बहुत सारे विचारों को कलमबद्ध करते हैं। 'भागो नहीं जागो' भी ऐसी ही कुछ बातों और विचारों पर लिखे मेरे ब्लॉग संकलन की पहली पुस्तक है। वैसे, आज का सच तो ये है कि हम सबकुछ जानते और समझते हुए भी कभी कुछ छोटी और खास बातों को अपने जीवन में अपना नहीं पाते हैं। लेकिन, यदि हम अपनी कुछ खास आदतों को कम करके उसकी जगह कुछ नये और सामान्य विचारों को अपनायें तो हम अपनी ज़िंदगी को बहुत सारी छोटी-छोटी खुशियों से भर सकते हैं, हो सकता है शुरू में हमारे लिए ये सोचना कि हम स्वयं को कैसे बदलेंगे, जरा सा अटपटा लगे लेकिन फिर भी हमें एक बार ऐसी कोशिश करके तो जरूर देखना चाहिए।
Read more