Shakespeare
Description
इंगलैंड में क्रिसमस के बारह दिन बाद यानी 6 जनवरी को एक महत्त्वपूर्ण उत्सव होता था, जिस में सभी मित्र और परिजन इकट्ठे हो कर केक काटते थे जिस पुरुष और न
...
ारी के केक के टुकड़ों में मटर और सेम पाए जाते थे, उस दिन उन्हें राजा और रानी मान लिया जाता था- इसी तरह के कुछ अन्य खेल भी उस दिन होते थे।
प्रायः इसी उत्सव की पृष्ठभूमि पर रचित है शेक्सपियर का चर्चित सुखांत नाटक ‘ट्वैल्थ नाइट’, जिस का हिंदी रूपांतर है ‘बारहवीं रात’। इस में तीन पति तथा पत्नियां राजा और रानी बनते हैं। शायद इसीलिए इस का नाम बारहवीं रात रखा गया।
सामान्यतया यह नाटक सुखांत माना जाता है क्फि़ंतु वास्तव में यह पूर्णतया सुखांत नहीं है- वस्तुतः इस में हर रुचि के पाठकों/दर्शकों के लिए पर्याप्त मसाला है, जैसे प्रेम, हास्य, रोमांस, वेदना आदि। अतः ‘बारहवीं रात’ पढ़िए और अपनी रुचि के अनुकूल आनंद लीजिए।
Read more