Dr Sunita, Sunita
Description
बच्चों की भावपूर्ण पारिवारिक कहानियाँ मन को आनंद से सराबोर करती हैं। उनकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि ये हमें भीतर से आर्द्र, संवेदनशील और एक बढ़िया इन्
...
सान बनाती हैं जो हर किसी के दुख-दर्द को महसूस कर सकता है। भारतीय समाज में परिवार और पारिवारिक संबंधों की जैसी मिठास और लाजवाब खुशबू है, वैसी शायद ही कहीं और नजर आए। जाहिर है, बाल कहानियों में भी वह चुपके-चुपके आती ही है और फिर धीरे-धीरे बच्चे के मन में उतरने लगती है। इस संग्रह में ऐसी ही एक से एक सुंदर और भावपूर्ण कहानियाँ बच्चे पढ़ेंगे, जिनमें पारिवारिक संबंधों की कभी न भूलने वाली महक है। एक बार पढ़ने के बाद बच्चे उन्हें कभी भूल नहीं पाएंगे। संग्रह की कुछ कहानियों में हास्य-विनोद के मनोरम छींटे भी हैं और वे बड़े हल्के-फुल्के अंदाज में अपना संदेश बाल पाठकों के दिलों में उतार देती हैं।
इन कहानियों को लिखा है डा. सुनीता ने, जो बाल-मन की चितेरी हैं । आशा है, बच्चे इन कहानियों का खूब आनंद लेंगे और इनमें व्याप्त पारिवारिक संबंधों की खुशबू से सराबोर हो उठेंगे।
Read more