Dr. Bhuvneshwar Dwedi
Description
प्रयागराज उत्तर प्रदेश निवासी प्रबुद्ध रचनाकार डा. भुवनेश्वर दिवेदी की श्रेष्ठ रचनाओं दस्तावेज है 'अनुभूति का पाथेय "...जिसमें कुल नब्बे रचनाएँ ह
...
ैं जो कि कवि के विविध जीवनानुभवों से रची-बसी हैं। इन रचनाओं में रचनाकार की ईमानदारी है, साफगोई है, बेबाकबयानी है, विद्रूपताओं और विसंगतियों के ऊपर चोट है, राष्ट्र के प्रति प्रेम और प्रकृति के प्रति आकर्षण है, जीवन-मूल्यों और आदर्शों को बचाने की चिन्ता है, इन सबके साथ ही और भी बहुत कुछ है जो पाठक को शुरू से अन्त तक अपने से बाँधे रखने में सफल है। रचनाकार के विविध अनुभवों से प्रस्फुटित ये रचनाएँ एक साथ प्रणय, विद्रोह, क्रान्ति, चेतना और प्रकृति-प्रेम आदि गुणों से पाठकों को स्वस्थ ग्राह्यता का भरपूर अवसर उपलब्ध कराती हैं।
Read more