अनुराग सक्सेना
Description
"क्या प्रेम सिर्फ एक अहसास है, या किसी रूहानी मोक्ष का रास्ता?""अनुराग - The Love Within" महज़ कविताओं का संग्रह नहीं, बल्कि दिल के उन कोनों की यात्रा
...
है जहाँ लफ़्ज़ ख़ामोश हो जाते हैं और धड़कनें बात करती हैं। इस किताब की कविताएँ प्रेम के हर उस रंग को छूती हैं जिसे इंसान अपनी ज़िंदगी में कभी न कभी महसूस ज़रूर करता है।चाहे वह पहली नज़र का जादुई ठहराव हो, शाम की चाय के कप से उठता हुआ तुम्हारा ख़याल हो, या फिर किसी संन्यासी का अपना भगवा चोला छोड़कर किसी की आँखों के मधुकलश में डूब जाना हो-ये कविताएँ आपको एक ऐसी दुनिया में ले जाएँगी जहाँ सिर्फ़ और सिर्फ़ निश्छल प्रेम का वास है।यदि आपने कभी किसी से बेपनाह मोहब्बत की है, किसी के इंतज़ार में रातें जागी हैं, या आज भी किसी ख़ामोश गुफ़्तगू को अपने दिल में सँजोए बैठे हैं, तो यह किताब आपके ही दिल की आवाज़ है।आइए, इन पन्नों को पलटिए और ढूँढिए अपने भीतर छुपा वो अनंत 'अनुराग'...
Read more