Shambhuratna Tripathi
Description
परिवार के सदस्य, संबंधी, मित्र, नौकर, आदि एकत्र हो गए। ईसाई धर्म की परंपरा के अनुसार सबने अपने-अपने हाथ में एक-एक जलती हुई मोमबत्ती ले रखी थी। सबके आग
...
े एक तीन वर्ष की बालिका भी जलती हुई मोमबत्ती लिये हुए खड़ी थी। इस लड़की के आगे पादरी भव्य लंबा गाउन पहने खड़ा था। उसने अपना दीक्षा का प्रवचन प्रारंभ किया। इस नीरस प्रवचन को पीछे खड़ी लड़की कुछ समझ नहीं पा रही थी। वह थोड़ी देर में बैठकर ऊँघने लगी। उसके हाथ की मोमबत्ती पादरी के गाउन के पीछे वाले भाग से छू गई और उसका वस्त्र जलने लगा। जब तक आग बुझाई गई, वह काफी झुलस गया था तथा आग बुझाने वाले लोगों को भी कुछ क्षति पहुँची थी। कार्यक्रम में विघ्न उत्पन्न हो गया। यद्यपि दीक्षा-संस्कार विधिपूर्वक संपन्न नहीं हो पाया था, लेकिन इस दुर्घटना की हड़बड़ी में उसे संपन्न हुआ मान लिया गया। ज्योतिषियों और लोक-प्रचलित विश्वास के अनुसार यह अच्छा लक्षण नहीं था, लेकिन बालिका के आगे के जीवन पर दृष्टिपात करने से प्रतीत होता है कि उसकी सशक्त आत्मा दीक्षा-संस्कार के आडंबर को स्वीकार नहीं करना चाहती थी।
उसे बलात् ईसाई बनाया जा रहा था, अतः उसने उसके प्रति विरोध व्यक्त किया। इस कथन की पुष्टि इस तथ्य से होती है कि बालिका ने वयस्क होने पर ईसाई धर्म के खोखले स्वरूप पर प्रबल प्रहार किया, तिब्बत के एक योगी से सनातन धर्म की दीक्षा प्राप्त की तथा वह जीवनपर्यंत भारतीय तत्त्व दर्शन और ब्रह्मविद्या के लिए समर्पित रही।
राधाबाई नाम स्वीकार करने के पूर्व उसका संक्षिप्त पारिवारिक नाम ‘हेलना’ था। बालिका के पिता फौज के उच्च अधिकारी थे तथा उनके लिए भौतिक भोग-विलासपूर्ण जीवन ही सर्वस्व था; लेकिन माता धीर, गंभीर, प्रबुद्ध महिला थीं। वह अनेक साहित्यिक ग्रंथों की लेखिका भी थीं। उनके पति और उनमें कभी वैचारिक सामंजस्य नहीं हो सका था।Alaukik Yogini by Shambhuratna Tripathi: This Hindi-language book is a collection of spiritual stories and experiences of a mystic and guru, Shri Shankar Prasad Tripathi. Through anecdotes and insights, Tripathi provides a window into the world of spiritualism, offering readers a chance to explore the mysteries of life, death, and consciousness.
Key Aspects of the Book "Alaukik Yogini":
Spiritual Insights: The stories and experiences in the book offer readers unique perspectives on spirituality and the mysteries of life.
Anecdotes and Insights: Through anecdotes and insights, Tripathi makes spiritual concepts more accessible and relatable to readers.
Hindi-language: As a Hindi-language book, it is particularly useful for readers who prefer to read in their native language or are interested in exploring spiritualism in Hindi.
Shambhuratna Tripathi is a spiritual guru and mystic, known for his teachings and insights into the world of spirituality. His works have been widely read and appreciated by spiritual seekers across India. Alaukik Yogini is his latest work, offering readers a glimpse into the world of spiritualism through stories and experiences.
Read more