Hindol Sengupta
Description
आधुनिक भारतीय इतिहास में शायद ही ऐसा कोई राजनेता है; जिसने भारतवर्ष को एकजुट और सुरक्षित करने में सरदार पटेल जितनी बड़ी भूमिका अदा की है; लेकिन दुर्भा
...
ग्य है कि पटेल की ओर से ब्रिटिश भारत की छोटी-छोटी रियासतों के टुकड़ों को जोड़कर नक्शे पर एक नए लोकतांत्रिक; स्वतंत्र भारत का निर्माण करने के सत्तर वर्ष बाद भी; हमारे देश को एकजुट करने में पटेल के महान् योगदान के विषय में न तो लोग ज्यादा जानते हैं; न ही मानते हैं। पटेल के संघर्षमय जीवन के सभी पहलुओं और उनके साहसिक निर्णयों को अकसर या तो राजनीतिक बहस का हिस्सा बना दिया जाता है या उससे भी बुरा यह कि महज वाद-विवाद का विषय बनाकर भुला दिया जाता है।
अनेक पुरस्कारों के विजेता और प्रसिद्ध लेखक; हिंडोल सेनगुप्ता की लिखी यह पुस्तक सरदार पटेल की कहानी को नए सिरे से सुनाती है। साहसिक ब्योरे और संघर्ष की कहानियों के साथ; सेनगुप्ता संघर्ष के प्रति समर्पित पटेल की कहानी में जान फूँक देते हैं। साथ ही उन विवादों; झगड़ों और टकरावों पर रोशनी डालते हैं; जो एक स्वतंत्र देश के निर्माण के क्रम में भारतीय इतिहास के कुछ सबसे अधिक दृढसंकल्प वाले लोगों के बीच हुए। जेल के भीतर और बाहर अनेक यातनाओं से चूर हुए शरीर के बावजूद; पटेल इस पुस्तक में एक ऐसे व्यक्ति के रूप में उभरते हैं; जो अपनी मृत्युशय्या पर भी देश को बचाने के लिए काम करते रहे। अखंड भारत के शिल्पकार सरदार पटेल पर हिंडोल सेनगुप्ता की यह कृति आनेवाली पीढि़यों के लिए पटेल की विरासत को निश्चित रूप से पुनर्परिभाषित करेगी। Akhand Bharat ke Shilpakar Sardar Patel by Hindol Sengupta: This book is a biography of the visionary leader Sardar Vallabhbhai Patel, who played a pivotal role in the unification of India after gaining independence from British rule. Authored by Hindol Sengupta, the book offers a detailed account of Patel's life, his contributions to the nation, and his enduring legacy.
Key Aspects of the Book "Akhand Bharat ke Shilpakar Sardar Patel by Hindol Sengupta":
Biographical Exploration: Hindol Sengupta provides an in-depth look at Sardar Patel's life, upbringing, and the challenges he faced in uniting India's princely states into a single nation.
Historical Significance: The book highlights the historical importance of Sardar Patel's role in the integration of India, making it a valuable read for history enthusiasts and those interested in the country's post-independence era.
Nation-Building: Patel's contributions to nation-building and his dedication to a united India are central themes in this biography, showcasing his commitment to the country's unity and integrity.
Hindol Sengupta is an author and historian known for his works that delve into the lives of prominent figures in Indian history. "Akhand Bharat ke Shilpakar Sardar Patel" is a testament to his dedication to preserving and sharing the stories of influential leaders who shaped the nation.
Read more