Usha Yadav
Description
अग्नि-राग’ समकालीन संदर्भों में नारी-सशक्तीकरण की कहानी है। धधकती अग्नि-ज्वाला में जलती-झुलसती दीपिका की कहानी। विवाह का झाँसा देकर एक डॉक्टर वर्षों उ
...
सका यौन-शोषण करता है। जब युवती को डॉक्टर का विवाह अन्यत्र तय हो जाने की सूचना मिलती है, तो वह किस प्रकार प्रतिशोध लेती है—इसका उपन्यास में चित्रण है। बलात्कार-पीडि़ता के प्रति समाज की प्रतिक्रिया, मीडिया की प्रतिक्रिया, कानून की प्रतिक्रिया आदि का यह ऐसा विश्वसनीय आख्यान है, जिसमें अनुरंजन और चिंतन दोनों मौजूद हैं।
बलात्कार के आँकड़े बताते हैं कि औरत दिनोदिन असुरक्षित हुई है। घर, स्कूल, सड़क, खेत-खलिहान—कहाँ पर ‘निर्भयाकांड’ नहीं होते? देह-शोषण की शिकार औरत अमूमन लोक-लाज अथवा ग्लानि के चलते अपना मुँह बंद रखती है या फाँसी के फंदे पर झूल जाती है। किंतु जब किसी रेप-पीडि़ता के भीतर आग धधक उठती है, तो वह अपने अर्धनारीश्वर रूप में एक मिसाल बन जाती है। नारीगत कोमलता और पौरुषेय कठोरता की धूपछाँही द्युति एक विलक्षण आलोक-लोक सिरज देती है। यही अग्नि-राग है।
पंचतत्त्वों से बने हर मानव शरीर में अग्नि का वास है, कहीं कम, कहीं ज्यादा। इसलिए यदि ‘अग्नि-राग’ की दीपिका अपनी नन्ही सी लौ से अन्य रेप-पीडि़ताओं के अँधेरे जीवन को प्रकाशमान करने का उद्यम करती है, तो उसके इस संकल्प और साहस को नमन करने का जी चाहता है। ‘अग्नि-राग’ इसी संवेदना का उपन्यास है।Agni Raag by Usha Yadav: "Agni Raag" is a literary masterpiece that weaves together a compelling narrative. Usha Yadav's storytelling prowess shines in this work, exploring the complexities of human relationships, emotions, and the fiery passions that drive individuals. The novel takes readers on a captivating journey through the characters' lives, leaving a lasting impact.
Key Aspects of the Book "Agni Raag":
Compelling Narrative: Usha Yadav's storytelling talent creates a gripping and emotionally resonant narrative.
Exploration of Human Emotions: The book delves deep into the intricacies of human emotions, love, and passion, offering readers a profound understanding of the characters' inner worlds.
Literary Excellence: "Agni Raag" showcases Usha Yadav's literary prowess in crafting a compelling and unforgettable tale.
Usha Yadav is a highly acclaimed author known for her literary contributions. Her novels and writings have garnered praise for their exploration of human psychology and emotions, making her a respected figure in the world of literature.
Read more