हेमंत सुराना
Description
प्रथम दो पुस्तकों “सारांश” और “तलाश” की अपार सफलता तथा पाठकों के प्रेम से प्रेरित होकर प्रकाशित तीसरी पस्तक “उम्मीद” को भी व्यापक सराहना मिली। कविताएँ
...
कई बार एक सच्चे मित्र की तरह होती हैं - जो मन को सुकून देती हैं, जीवन की सच्चाइयों से परिचित कराती हैं, साहस देती हैं, मार्गदर्शन करती हैं और अंतर्मन की भावनाओं को शब्दों का रूप देती हैं। चौथी पुस्तक “आरज़ू - ख्वाहिश कुछ पाने की” इन्हीं एहसासों की एक संवेदनशील प्रस्तुति है। इस संग्रह की कविताएँ जीवन के विविध रंगों - दुनिया, मित्रता, एहसास, प्रेम और रोज़मर्रा की अनुभूतियों - पर आधारित हैं। प्रत्येक कविता का शीर्षक एक शब्द में रखा गया है, जो उसके भाव-सार को गहराई से व्यक्त करता है। “आरज़ू” केवल कविताओं का संग्रह नहीं, बल्कि भावनाओं की एक यात्रा है - जहाँ पाठक खुद को अपनी ही अनुभूतियों से जुड़ा हुआ महसूस करता है। यह पुस्तक इंसानी जज़्बातों को सरल शब्दों में पिरोने का एक सच्चा प्रयास है।
Read more