Rajani Kant Indra
Description
लेखक परिचय
आपका जन्म शिक्षा भूमि, कर्मा जगदीशपुर, अम्बेडकर नगर, उत्तर प्रदेश (भारत) में हुआ है। आपके पिता जी का नाम श्री तिलकधारी और आपकी माता जी क
...
ा नाम श्रीमती इन्द्रावती है। आपने बचपन से ही गैर-बराबरी को बढ़ावा देती ब्राह्मणी जाति व्यवस्था के तहत होने वाले अपमान को सहा है, पुरुष प्रधान समाज की सोच को महसूस किया है। इसलिए मनुवाद का खुलकर खण्डन करने के साथ ही नारी अस्मिता के सम्मान में आपने अपने नाम में अपनी माता जी का नाम इन्द्रा जोड़कर मनुवादी व्यवस्था व समाज की पुरुष प्रधानता वाली सोच को खुली चुनौती दी है।
आप शैक्षणिक, सामाजिक व सांस्कृतिक हलकों में पूरी तरह सक्रिय हैं। आप बुद्ध-अम्बेडकरी आन्दोलन के तहत समाज में जाग्रति लाने हेतु बेहतरीन कार्य कर रहे हैं । इस कड़ी में जहां एक तरफ दीक्षा दीप महोत्सव, अम्बेडकर महोत्सव, संविधान महोत्सव, मान्यवर महोत्सव, माया (बहनजी) महोत्सव आपकी प्रमुख सामाजिक व सांस्कृतिक पहल है, वही दूसरी तरफ भारत राष्ट्र निर्माण में महानतम योगदान देने वाले बहुजन महानायकों-महानायिकाओं के विचारों, संदेशों, संघर्षगाथाओं, गौरवशाली बहुजन इतिहास व संस्कृति, जिसे मनुवादियों द्वारा हासिये पर रखा गया, को चर्चा एवं विमर्श के केंद्र में स्थापित करने हेतु पांच महत्वपूर्ण माह (दीक्षा माह, अम्बेडकर माह, संविधान माह, मान्यवर माह व माया माह) आपकी राजनैतिक व शैक्षणिक पहल है, जो कि भारत राष्ट्र निर्माण में आपके ऐतिहासिक योगदान को रेखांकित करता है।
आपका शोध, अध्ययन, तजुर्बा, सोच-समझ एवं संघर्षगाथा प्रेरणादायी है। आपके लेख राजनैतिक व सामाजिक मुद्दों को समझने एवं सटीक निष्कर्ष पर पहुँचने में बहुत उपयोगी हैं। आप एक युवा आइकॉन, कवि, लेखक, राजनैतिक विश्लेषक, सामाजिक चिंतक, प्रेरक व प्रखर वक्ता हैं। आपके व्यक्तित्व, कृतित्व, चिन्तन व संघर्ष आदि से प्रभावित होकर लोग आपको प्यार व सम्मान से इन्द्रा साहेब कह कर सम्बोधित करते हैं।
Read more