H D kumhar
Description
इस किताब में जीवन का मतलब समझाया गया है। जीवन का मतलब जीना नहीं है बल्कि जीवन का आनंद कैसे लेना वो है। आपको जिंदगी तब भारी लगने लगती है जब आपको जी
...
ना नहीं आता।
जिंदगी के हर पहलू एक जैसे नहीं आते! वक्त बदलता है, दिन बदलता है, तुम्हारा आज, आनेवाले कल को अतीत हो जाएगा। कल क्या होने वाला है उनकी चिंता में आप आज को नहीं देख पाते। हम जिंदगी में इतने उलझे होते है कि असली जिंदगी का आनंद ले ही नहीं पाते। इसी को ध्यान में रखते हुए यह कहानी बनाई गई है। छोटी-छोटी कहानी में जीवन का मतलब छिपा हुआ है। लोग किस तरह चुनौतियों का सामना करते हुए अपना जीवन व्यतीत करते है, उस पर भी ध्यान दोहराया गया है।
हंमेशा दूसरो के जीवन के साथ अपने जीवन की कंपेयर करने वाला इंसान भगवान सें विश मांगता रहता है। आखिरकार एक दिन भगवान विश पूरी करने के लिए तैयार हो जाते है। लेकिन एक शर्त पर। भगवान की शर्त में ऐसे सात पहलू होते है जिसमें से उस इंसान को गुजरना था। उसके बाद भगवान उस इंसान की सारी विश पूरी कर देंगे ऐसा उन्होंने वचन दिया। सात पहलू में से गुजरने के बाद उस इंसान को जीवन का मतलब समझमें आता है।
Read more